असर दिखाएगी साख पर सवाल उठाने वालों पर आयोग की सख्ती

By उमेश चतुर्वेदी | Aug 21, 2025

सत्ता के लिए छटपटा रही कांग्रेस के असल प्रमुख राहुल गांधी की यात्रा ‘चौकीदार चोर है’ से ‘वोट चोरी’ तक पहुंच गई है। ‘चौकीदार चोर है’ को लेकर अदालत में माफी मांग चुके राहुल गांधी के सामने पहले की ही तरह संकट आ गया है। वोट चोरी की अवधारणा को जिस तथ्य के आधार पर वे भारतीय जनमानस में परोसने की कोशिश में जुटे हैं, उस तथ्य के जनक ने ना सिर्फ अपना तथ्य वाला ट्वीट डिलीट कर दिया है, बल्कि एक तरह से माफी भी मांग ली है। यह बात और है कि इस तथ्य के जनक और सीएसडीएस-लोकनीति के निदेशक संजय कुमार की माफी से चुनाव आयोग नहीं पसीजा है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर हमला उलटा पड़ा, अब मुँह छिपाती फिर रही कांग्रेस, CSDS ने गलती की थी या सुनियोजित रणनीति थी?

इस हालत में सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी एक बार फिर ‘चौकीदार चोर है’ को लेकर जिस तरह माफी मांग चुके हैं, वैसे क्या ‘वोट चोरी’ को लेकर भी माफी मांगेंगे? चूंकि वे देश के पहले राजनीतिक परिवार के वारिस हैं, लिहाजा हो सकता है कि माफी ना मांगने की हवाबाजी करें। ठीक है कि उनके खिलाफ आयोग सीधे मामला ना दर्ज करना चाहे, लेकिन आयोग के तथ्यों और संजय कुमार के रणछोड़ कदम की बुनियाद पर कोई न कोई व्यक्ति अदालत की शरण में जा सकता है। ऐसे में राहुल के सामने माफी मांगने की ही नौबत आएगी। अपनी जो अदालती और प्रशासनिक प्रक्रिया है, उसमें अगर ऐसी ही गलती कोई आम आदमी करता तो उसे  प्रशासनिक तबका अब तक सूली पर चढ़ा होता और अदालतें भी उसे दंडित करने में कसर नहीं छोड़तीं। लेकिन राहुल के साथ ऐसा नहीं होगा, वे माफी मांगेंगे और कांग्रेसी राज से चापलूसी करने वाला मीडिया का एक तबका उस क्षमा याचना को विशिष्ट बताते हुए उसे महानता का नया महाकाव्य बताने लगेगा। फिर भी कह सकते हैं कि चुनाव आयोग के इस कदम का असर तीखा होगा। 

वैसे से अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन लगता है कि डीप स्टेट भारतीय चुनाव आयोग को साखहीन बनाकर भारत की चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश में ठीक वैसे ही है, जैसे बांग्लादेश में हुआ। जिस तरह बांग्लादेश में इस बुनियाद पर शेख हसीना का तख्तापलट हुआ, कुछ ऐसा ही करने की मंशा डीप स्टेट को ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव के बहाने दिख रही है। ऐसे में चुनाव आयोग से ऐसे ही जरूरी कदम की अपेक्षा थी। उम्मीद की जानी चाहिए कि आयोग के इस कदम से शरारती तत्व बाज आएंगे। वैसे आयोग को बड़े नेताओं को भी खुला और कड़ा जवाब देना होगा। उसका तरीका क्या हो, यह उसे ही तय करना होगा। 

-उमेश चतुर्वेदी

लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार हैं

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video