राममंदिर निर्माण करा रही कंपनी ने की मार्ग परिवर्तन पर आपत्ति : प्रशासन ने खोला राजमार्ग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

अयोध्या में राममंदिर निर्माण का कार्य कर रही कंपनी द्वारा कानपुर स्थित नौबस्ता-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के लिए यातायात बंद करके मार्ग परिवर्तन किए जाने के कारण मंदिर निर्माण के लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति बाधित होने की तरफ ध्यान दिलाए जाने के बाद कानपुर जिला प्रशासन ने संबंधित मार्ग को बृहस्पतिवार देर शाम यातायात के लिए खोल दिया। मंदिर निर्माण का कार्य कर रही कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने विगत तीन जुलाई को कानपुर प्रशासन को लिखे पत्र में कहा था कि अगर नौबस्ता-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं किया गया तो राममंदिर का निर्माण निर्धारित समय से पूरा नहीं हो सकेगा। पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीना त्यागी ने पीटीआई- को बताया कि मामले की तात्कालिकता को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड के निर्देश पर नौबस्ता-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि यदि यही स्थिति रही तो राममंदिर का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सकेगा। गौरतलब है कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। कानपुर पुलिस प्रशासन द्वारा पिछली 27 जून को जारी एक आदेश के मुताबिक शहर में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य और आगामी त्योहारों के मद्देनजर नौबस्ता से घाटमपुर रोड पर मौजूद यातायात का बोझ कम करने के लिए हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को किसान नगर और चौडगरा के रास्ते अपने गंतव्य को जाने को कहा गया है। उधर, अयोध्या में मंदिर निर्माण करा रहे राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने इस बारे में पूछे जाने पर पीटीआई- से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि मामला राममंदिर निर्माण का कार्य समय से पूरा नहीं होने से जुड़ा हुआ है, मिश्र ने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है तो इस पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।

प्रमुख खबरें

Ishan Kishan बोले, मुश्किल दौर ने मुझे गैरजरूरी दबाव से दूर रहना सिखाया

Arsenal vs Chelsea: ओडेगार्ड बने टीम के हीरो, शानदार वापसी के साथ Premier League में बढ़ाया दबदबा

CP Radhakrishnan ने Meghalaya में रखी ₹1000 करोड़ की 5 प्रोजेक्ट्स की नींव

FIFA Election 2027 बना Gianni Infantino के लिए अग्निपरीक्षा, घटते समर्थन और Legal Battles के बीच पेश की दावेदारी