किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति, किसानों का बरगला रही कांग्रेस- डॉ. नरोत्तम मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

भोपाल। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा की जा रही हड़ताल और उनके समर्थन में विपक्षी दलों के भारत बंद के ऐलान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत बंद पर कांग्रेस के समर्थन पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा कांग्रेसी सड़क पर दिखेंगे। कांग्रेस क्या कर रही है, सब धीरे धीरे सामने आ जायेगा। भारत बन्द के आव्हान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कृषि कानून किसानों के हित में है और किसानों की स्थिति को बदलने की सार्थक कोशिश है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला