Ayodhya में तेजी से चल रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, 155 देश की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। राम मंदिर का अब स्वरूप भी दिखने लगा है। इसको लेकर ताजा तस्वीरें साझा की गई है। यह तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अपने टि्वटर हैंडल पर साझा की है। तस्वीरों को साझा करते हुए इसमें बताया गया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूतल के खंभों के ऊपर बीम रखने का कार्य आरंभ हो चुका है। तस्वीरों में भी यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। चंपत राय की ओर से समय-समय पर अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर अपडेट दी जाती रहती है। इन सबके बीच खबर यह है कि दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भ गृह बनकर तैयार हो जाएगा और 2024 मकर संक्रांति के बाद गर्भ गृह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य द्वार महाराष्ट्र से भेजी गई लकड़ी से होगा निर्मित, खास है इसके पीछे की वजह

विजय जौली चंपत राय से विचार विमर्श करने के लिए अयोध्या भी पहुंचे थे। विजय जौली ने बताया कि स्वर्गीय अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर मैंने निर्णय लिया कि विश्व भर के नदियों और समुद्रों का जल हम भारत में एकत्रित करेंगे और उस जल से प्रभु श्री राम के मंदिर का जलाभिषेक संपन्न करेंगे। जल को बड़ी शिद्दत से इकट्ठा किया हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की राबी नदी का जल भी आया हुआ है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के नदियों का भी जल एकत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि दुबई के रास्ते पाकिस्तान से राबी नदी का जल मंगाया गया है। विजय जौली ने इसे अपने किसी हिंदू मित्र के जरिए मंगवाया है। 

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त