गुजरात कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- केवल गधों का होता है 56 इंच का सीना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है। मोढवाडिया ने बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे में एक रैली में 2014 में मोदी की तरफ से दिए गए एक बयान की याद दिलाई जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके जैसे “56 इंच सीने” वाला व्यक्ति ही बड़े निर्णय ले सकता है।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर PM से चर्चा करने का राहुल को नैतिक अधिकार नहीं: रविशंकर प्रसाद

प्रदेश भाजपा ने मोढवाडिया की टिप्पणी की निंदा की।  भाजपा प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा, “इससे साबित होता है कि हार के डर से कांग्रेस पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। प्रयोग किए गए शब्द अनुचित, चौंकाने वाले और निंदनीय हैं।” उन्होंने कहा, “राज्य के लोग कांग्रेस की इस अपमानजनक एवं पाकिस्तान समर्थित भाषा का जवाब चुनावों में देंगे।’

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal