“नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है गुजरात का सहकारिता क्षेत्र”, मंत्री जगदीश विश्वकर्मा का बयान

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 08, 2022

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राजधानी में राज्य सहकारिता मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुजरात के उद्योग एवं सहकार मंत्री जगदीश  विश्वकर्मा (पंचाल ), भी विभिन्न राज्यों के सहकारिता मंत्रियों समेत इस आयोजन में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में गुजरात के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के इंडिया को सहकारिता का ब्रांड बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा, “सहकारिता, सिर्फ वैधानिक और संवैधानिक प्रावधान नहीं है बल्कि सहकारिता एक स्पिरिट है, एक संस्कार है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्र  पटेल के नेतृत्व में गुजरात भी कृषि और सहकारिता को साथ लाने के लिए कई प्रयत्न कर रहा है क्योंकि हमारी नीति सदैव ‘फार्मर फर्स्ट’ की रही है”।   

गुजरात के दुग्ध क्षेत्र में अमूल के योगदान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “अमूल का वार्षिक टर्नओवर 62,000 करोड़ है और गुजरात की लाखों महिला पशुपालक अमूल की नींव हैं जो सहकारिता के क्षेत्र में "नारी सशक्तिकरण" का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। आज अमूल पूरे देश और विश्व के लिए रोलमोडल है”। 

इसे भी पढ़ें: सूरत में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, PM मोदी बोले- पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ

सहकारिता के क्षेत्र में गुजरात की भविष्य की नीतियों पर बात करते हुए माननीय मंत्री ने बताया कि इसी साल फरवरी में हुए सहकारिता विभाग के चिंतन शिविर में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके एक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके तहत गुजरात का सहकारी क्षेत्र परंपरागत ढांचे से ऊपर उठकर नई सोच के साथ नई सहकारिता प्रस्थापित करने का प्रयास कर रहा है। पूरे एशिया में सबसे पहले रजिस्टर हुइ "ढुंढी सौर उर्जा उत्पादक सहकारी समिति" गुजरात के खेड़ा ज़िले में है। गोबर उत्पादक सहकारी समिति, घरेलू गैस सहकारी समिति, चाइल्ड केयर सहकारी समिति, कम्प्यूटर जॉब वर्क सहकारी समिति जैसी कई इनोवेटिव सहकारी समितियां गुजरात में सहकारी क्षेत्रको नए आयाम दे रही है। गुजरात में हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सहकारिता एक बड़ा प्लेटफार्म बनी है जो उनकी शक्तियों को ट्रांसफॉर्म  करके उनके विकास को कन्फर्म कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश

Uttarakhand Gurudwara Standoff: क्या निहंगों के आगे Police ने किया Surrender? उठे गंभीर सवाल।