जिंदा बुजुर्ग को मृत घोषित कर भ्रष्ट तहसीलदार-पटवारी ने हड़पी 9 एकड़ जमीन,परिवार लगा रहा है सरकार से गुहार

By सुयश भट्ट | Feb 22, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भ्रष्ट तहसीलदार-पटवारी का अनोखा कारनामा सामने आया है। भ्रष्ट तहसीलदार-पटवारी ने 70 वर्षीय लकवाग्रस्त जिंदा बुजुर्ग को दस्तावेज में मृत घोषित कर 9 एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने ग्वालियर को दी बड़ी सौगात, कहा - यह है विकास का स्वर्णिम काल 

दरअसल रायसेन जिले के कस्बा देवरी तहसील में रहने वाले 70 वर्षीय लकवा ग्रस्त बुजुर्ग भगवत सिंह को भ्रष्ट तहसीलदार-पटवारी ने पहले तो दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके नाम पर करीब 9 एकड़ भूमि की धोखाधड़ी कर अपने नामों पर रजिस्ट्री कार ली।

वहीं भगवत सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह ने कहा कि बीझां निवासी उसके चाचा शिशुपाल सिंह ने तहसीलदार देवरी छोटेलाल गिरी गोस्वामी और पटवारी मनोज श्रीवास्तव ने शिशुपाल से मोटी रकम लेकर बड़े भाई भगवत सिंह को सरकारी रिकार्ड में मृत बताकर उसके छोटे भाई शिशुपाल के नाम फौती नामांतरण कर 9 एकड़ जमीन नाम कर दी है।

इसे भी पढ़ें:कबूतरों को लेकर पड़ोसियों में हुआ आपसी विवाद, मामला पहुंचा थाना 

उधर, गजेंद्र सिंह ने इस नामांतरण को निरस्त कर फर्जी नामांतरण करने वाले राजस्व अधिकारियों पटवारी मनोज श्रीवास्तव के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। गजेंद्र ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक भगवत सिंह को शिकायतों के बाद भी न्याय नहीं मिलने के कारण भटक रहा है। न्याय नहीं मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राजस्व मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाही की मांग की जाएगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच गौरव गोगोई और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया

UPITS 2026 | अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बनाता है यूपी! Amit Shah का सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्‍तान की नींद उड़ी

UPITS 2026 Greater Noida: उत्तर प्रदेश का BrahMos उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेटर नोएडा से शाह की हुंकार

Delhi से 8 घंटे की ड्राइव पर है खूबसूरत Chakrata, बजट ट्रिप और होमस्टे के बेहतरीन विकल्प