देश को मिला हाईटेक सी-ब्रिज, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। पंबन नाम से मशहूर इस रेल ब्रिज को 550 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी नजर आए, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मौके से गायब रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में सूर्य तिलक के समय ही उन्हें राम सेतु देखने को मिला, इसे उन्होंने दिव्य संयोग बताया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के सुशासन के एजेंडे को देख रहे लोग, ऐतिहासिक जनादेश में दिखी इसकी झलक: प्रधानमंत्री मोदी

ब्रिटिश इंजीनियरों द्वारा 1914 में निर्मित मूल पंबन ब्रिज एक कैंटिलीवर संरचना थी जिसमें शेरज़र रोलिंग लिफ्ट स्पैन था। एक सदी से भी अधिक समय तक, यह रामेश्वरम द्वीप से आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता था। 2019 में भारत सरकार ने एक आधुनिक प्रतिस्थापन के निर्माण को मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है