जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा देशः Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

लखनऊ। पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पूरा देश जनजातीय संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय युवा संवाद कार्यक्रम-2025 के तहत रविवार को अपने सरकारी आवास पर ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने अपनी बातें रखीं और अपने राज्य की सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की।

इसे भी पढ़ें: PM Modi से बदला लेने के लिए तैयार बैठी है दिल्ली की जनता, Arvind Kejriwal ने ऐसा क्यों कहा?

योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार राष्ट्रपति पद पर जनजातीय महिला (द्रौपदी मुर्मू) भारत के गौरव को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने में योगदान दे रही हैं। योगी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश का ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से नजदीकी संबंध है।'

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi पर दिए गए विवादित बयान पर Ramesh Bidhuri ने दी सफाई, माफी भी मांगी

मुख्यमंत्री ने कहा, 'छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। चित्रकूट में भगवान राम ने वनवास का सर्वाधिक समय यहीं व्यतीत किया। यह उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश का जंक्शन है। मां जानकी जनकपुर से हैं। यह बिहार व नेपाल के बीच में पड़ता है। झारखंड बाबा धाम के लिए जाना जाता है। ओडिशा जगन्नाथ भगवान का पावन धाम है। अपनी परंपरा, संस्कृति के प्रति गौरव की अनुभूति, श्रद्धा-सम्मान व देश के प्रति निष्ठा का भाव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।'

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा