जबरन बच्चा पैदा करने के लिए 21 साल की महिला का किया बलात्कार, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

उज्जैन (मप्र)। नागपुर निवासी 21 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर उससे बच्चा पैदा करने के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला निवासी एक दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि नागपुर निवासी युवती को 16माह तक बंदी बनाकर रखने, उसके साथ बलात्कार करने और उसे बच्चा पैदा करने के लिए विवश करने के आरोप में जिले के काठ बड़ौदा गांव के पूर्व उपसरपंच राजपाल सिंह (38), उसकी पत्नी चंद्रकांता (26), उसके रिश्तेदार वीरेंद्र, कृष्णपाल और दलाल के रूप में काम करने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश