चर्चित व्यापम पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के घोटाले में 8 आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी

By सुयश भट्ट | Aug 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के व्यापम पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला 2012 मामले में कोर्ट ने 8 और आरोपियों को दोषी करार माना है। जबकि बताया जा रहा है कि 2 लोगों को कोर्ट ने बरी भी किया है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने 60 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था। जिसके बाद दोषी पाए गए लोगों में 3 उम्मीदवार, 3 सॉल्वर और 4 मिडिलमैन थे। इनमें से 4 मिडिलमैन में से कोर्ट ने 2 को बरी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल,जूते पहन कर दी पुष्पांजलि और पूर्णाहुति 

आपको बता दें कि जिला कोर्ट में सीबीआई ने 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। जहां सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी राजेश धाकड़, कवींद्र, विशाल, कमलेश, ज्योतिष, नवीन समेत 8 आरोपियों को दोषी करार माना और 2 लोगों को बरी कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोषी करार आरोपियों को कुछ देर बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा