कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, अदालत में लगे 'श्रद्धा के हत्यारे को, फांसी दो, फांसी दो' के नारे

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

प्रेमिका श्रद्धा के मर्डर केस में आफताब पूनावाला की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आफताब पूनावाला को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद अफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अफताब को लेकर 10 दिनों की कस्टडी मांगी गई थी। आपको बता दें कि आफताब पूनावाला ने 18 मई को अपनी प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की थी। उसके बाद उसके शव को लगभग 35 टुकड़ों में बांटकर दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया था। 6 महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस लगातार आफताब से पूछताछ कर रही है। अदालत ने आफताब के नार्को टेस्ट के लिए भी मंजूरी दे दी है। 

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा के शव को फ्रीज में रख अन्य लड़की के साथ इश्क फरमा रहा था आफताब

दिल्ली पुलिस ने शव के 13 टुकड़ों को विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किया है, जिन्हें महिला का माना जा रहा है और इन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। पूनावाला ने कथित रूप से अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की गत मई में गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े किये थे। शव के टुकड़ों को उसने महरौली स्थित एक घर में 300 लीटर के फ्रीज में करीब तीन हफ्तों तक रखा। मंगलवार को घटना के नाट्य रूपांतरण के बाद आरोपी को पुलिस थाने में वापस लाया गया। जब पूनावाला को पुलिसकर्मी जंगल में ले गये ,तब उसका चेहरा कपड़े से ढ़का था तथा कैमरामैन एवं पत्रकार उसका फोटो एवं बयान लेने के लिए एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। इस नृशंस हत्या को लेकर जनाक्रोश सामने आने लगा है, क्योंकि जब छतरपुर के जंगल में उसे ले जाया गया, तब वहां एक महिला ने उससे सवाल किया कि उसे अपनी करतूतों पर शर्म नहीं है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा