गणेश उत्सव और मोहर्रम पर नहीं जमा होगी भीड़, शिवराज सरकार ने लगाई रोक

By दिनेश शुक्ल | Aug 13, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आगामी त्यौहारों पर सार्वजनिक आयोजन और समागम पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कोरोना संक्रमण की समीक्षा के दौरान कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों जैसे गणेश उत्सव तथा मोहर्रम आदि में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन तथा समागम न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। इस उद्देश्य से यदि कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए आदि का निर्माण आरंभ हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया