नाले में मिला युवती का क्षत विक्षत शव, तामिया क्षेत्र में फैली सनसनी

By मयूर चौरसिया | Jan 14, 2021

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में छिंदवाडा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के ग्राम पाटनढाना के नाले में एक युवती का शव क्षत विक्षत स्थिति में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस शव से दुर्गंध आ रही थी, जानकारी के अनुसार शव एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है तथा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेफ, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की जिलों के लिए रवाना

इस मामले में छिंदवाडा एसपी विवेक अग्रवाल का कहना है कि एक अज्ञात शव प्राप्त हुआ है। जो क्षत विक्षत अवस्था मे प्राप्त किया गया है, जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर