6 महीने के लिए ट्रायल पर रखा बहु को, कहा- अगर बनना है परमानेंट बहु तो देनी होगी कार

By सुयश भट्ट | Oct 20, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में दहेज के लिए एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पर उसके ससुराल वाले लगातार कार लाने का दबाव बना रहे थे। ससुराल वालों ने पीड़िता को इसके लिए अटपटा कारण देते हुए कहा कि उसे 6 महीने के लिए ट्रायल के तौर पर रखा गया है। वह उनकी परमानेंट बहू नहीं है।

आपको बता दें कि ससुराल द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद पीड़िता ने अपने पति और ससुर और बुआ सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। और साथ ही साथ पति ने भी उसके साथ मारपीट की है।

पीड़िता भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती है। इसी साल दो जनवरी को तालिक मुस्ताक रिजवी से उसका निकाह हुआ था। तालिक वडोदरा की किसी निजी कम्पनी में काम करता है। तालिक अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को वापस ससुराल लाने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:Prabhasakshi's NewsRoom । Captain की नई सियासी पिच तैयार, शिवराज का प्रियंका पर पलटवार 

बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों द्वारा आग्रह करने पर तालिक और उसके घर वालों ने कार देने की शर्त रख दी। लड़की के घर वालों ने पहले ही निकाह के दौरान करीब 50 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके साथ ही दहेज में जेवर और गृहस्थी के सामान भी दिए थे। लेकिन इसके बावजूद कार की मांग पीड़िता के परिजनों ने मांग ली।

दरअसल ससुराल वापस आने के बाद ससुराल वालों ने फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुआ सास ने तो यहां तक कह दिया कि तुम्हें ट्रायल बेस पर रखा गया है। अगर इस घर की परमानेंट बहू बनना है तो कार लेकर आओ।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना