आखिर क्यों उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को जेल भेजा गया?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2019

ताशकंद। उज़्बेकिस्तान के दिवंगत राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव की बेटी को नज़रबंदी की शर्तों को तोड़ने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। अभियोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कभी हाई-प्रोफाइल राजनयिक और पोप सिंगर रही गुलनार करीमोवो को अपने पिता का उत्तराधिकारी बताया जाता था लेकिन उन्हें 2017 में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में 10 साल जेल की सजा सुनाई गई। बहरहाल, पिछले साल एक अदालत ने उनकी सज़ा को कम करके पांच साल कर दिया था और जेल के बजाए नजरबंदी में सजा पूरी करने का आदेश दिया था।

उज़्बेकिस्तान के सामान्य अभियोजक दफ्तर ने बुधवार को बताया कि गुलनार ताशकंद में अपनी बेटी इमान के घर में रहती थी लेकिन वह बार-बार अदालत की ओर से तय शर्तों का उल्लंघन कर रही थी। अभियोजक दफ्तर ने बताया कि अदालत ने मंगलवार को आदेश दिया कि गुलनार अपनी बची हुई सजा जेल में पूरी करेंगी।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह की नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती, अगर है दम तो मुझ पर दायर करो मुकदमा

हालांकि इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई। गुलनार के स्विस वकील जी. मेनगेइट ने ट्विटर पर बताया कि उनकी 46 वर्षीय मुवक्किल को ताशकंद के उनके घर से जबरन ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे