Worli Hit And Run । ये बड़े लोग हैं... रोते-रोते मृत महिला के पति ने सुनाई आपबीती, पुलिस की हिरासत में आरोपी के पिता और ड्राइवर

By एकता | Jul 07, 2024

वर्ली हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से BMW कार बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने कार मौजूद ड्राइवर राजेंद्र सिंह बिदावत और शिवसेना नेता राजेश शाह को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी मिहिर शाह अभी तक फरार है। बता दें, रविवार सुबह वर्ली में मिहिर ने अपनी बीएमडब्लू से एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: Watch Video । पहली मुलाकात से लेकर आखिरी बातचीत तक, Captain Anshuman Singh के साथ बिताए पलों को Smriti ने किया याद

मृत महिला की पहचान कावेरी के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रदिक के साथ ससून डॉक पर मछली लेने पहुंची थी। हादसे में प्रदीक को मामूली चोटें आई हैं। सुबह से पुलिस स्टेशन में मौजूद प्रदीक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह दुर्घटना सुबह 5.30 बजे हुई, कार पीछे से आई और स्कूटर से टकरा गई। मैं बाईं ओर गिरा, लेकिन मेरी पत्नी सड़क पर घसीटती चली गई। मेरे दो बच्चे हैं, मैं क्या करूंगा? ये बड़े लोग हैं, कोई कुछ नहीं करेगा, हम भुगतेंगे।'

प्रमुख खबरें

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी-दृष्टि का पुनर्जागरण हो

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के

Himanta Biswa Sarma ने Mahatma Gandhi और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि