80 करोड़ लोगों को सितंबर तक मुफ़्त राशन का निर्णय अभिनंदनीय : अनुराग ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 27, 2022

शिमला ।  केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 करने को अभिनंदनीय कदम बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के बढते कदमों से सहमी हैं हिमाचल कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कहा “इस योजना के अब तक पांच चरण चलाए जा चुके हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थी को उसके सामान्य कोटे के अलावा प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। इस योजना के तहत प्रति परिवार को लगभग दोगुना राशन मिल रहा है। इस साल मार्च तक 759 लाख टन अनाज का वितरण हो चुका है। अप्रैल से सितंबर तक मुफ्त राशन वितरण के लिए और 244 लाख टन अनाज का आवंटन किया गया है।सितंबर तक यह जनकल्याणकारी योजना को चलाने पर अनुमानित 3.4 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार अब तक 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और अगले 6 महीनों में इस पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे”

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर