वैश्विक रुख, एफआईआई की गतिविधियों, शुल्क के मोर्चे पर खबरों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

By Prabhasakshi News Desk | Feb 23, 2025

नयी दिल्ली । स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और शुल्क से संबंधित खबरों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख-शोध, संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा मिले-जुले वैश्विक बाजार रुख, अमेरिका की व्यापार नीति की घोषणाओं और रूस-यूक्रेन युद्ध से संबंधित भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगी।’’ 

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 628.15 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 133.35 अंक या 0.58 प्रतिशत का नुकसान रहा। कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख (इक्विटी शोध) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘जवाबी शुल्क की चिंताएं वैश्विक और भारतीय बाजार पर हावी हैं।’’ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में शुल्क के मोर्चे पर खबरें बाजार को प्रभावित करेंगी। मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक पुनीत सिंघानिया ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क की घोषणा से बाजार की धारणा पर काफी असर पड़ा है। इसके अलावा कंपनियों की आमदनी भी दबाव में रही है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट