कंपनियों के तिमाही नतीजों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

नयी दिल्ली। शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा रिजर्व बैंक के ब्याज दरों पर निर्णय से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक रुख तथा टीकाकरण से भी बाजार को दिशा मिलेगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आगामी सप्ताह घरेलू मोर्चे पर प्रमुख घटनाक्रम रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा रहेगा। अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की क्या स्थिति है, इसके लिए बाजार को विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों का इंतजार है।’’

इसे भी पढ़ें: कर्ज से परेशान पूर्व मैनेजर ने रची ICICI बैंक में डकैती की साजिश, एक महिला की चाकू घोंपकर की हत्या

इक्विटी99 के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘वृहद आर्थिक आंकड़े, टीकाकरण की रफ्तार मुख्य रूप से बाजार के लिए उत्प्रेरक होंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी।’’ बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 प्रतिशत नीचे आया। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी राय में मानसून की प्रगति, कंपनियों के तिमाही नतीजों और कोविड-19 का रुख निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा।

प्रमुख खबरें

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी