उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने मातहतों को दिये हिंदू पंचांग के हिसाब से पुलिसिंग के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को हिंदू पंचाग के आधार पर चंद्रमा की गतिविधि के हिसाब से ड्यूटी करने का आदेश दिया है। साथ ही जनता को भी इसी आधार पर सतर्क रहने की सलाह दी है। कुमार ने पिछली 14 अगस्त को सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को भेजे गये परिपत्र (सर्कुलर) में कहा है कि वे कैसे चंद्रमा की कलाओं के आधार पर पुलिसिंग करें। चंद्रमा की कलाओं को जानने के लिये सबसे आसान तरीका हिंदू पंचांग है। उन्होंने अपने इस परिपत्र पर विस्तार से बात करते हुए सोमवार को जारी एक वीडियो में बताया कि आम जनता को भी यह जानना इसलिये जरूरी है ताकि उसे पता रहे कि अपराधी किस वक्त अपनी गतिविधियां करते हैं। कुमार ने एक चार्ट के माध्यम से इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि किस तारीख को चंद्रमा कितने बजे उगता और अस्त होता है।

उन्होंने कहा कि पूर्णमासी के बाद जो सप्तमी आती है, उससे लेकर अमावस्या की सप्तमी के बीच का समय अपराधियों के लिये बड़ा उपयुक्त है। इस बात को जानने के लिये हिंदू पंचांग का प्रयोग कर सकते है। कुमार ने कहा, यह पंचांग बताता है कि किस रात में अमावस्या है, कब शुक्ल पक्ष और कब कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। इसी के बीच पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहना है। जनता को भी यह जान लेना चाहिये कि कब अपराधी ज्यादा सक्रिय होते हैं। इस सर्कुलर का यही उद्देश्य था। यह जनता के लिये भी उपयोगी है। हर आदमी को जानना चाहिये कि अपराधी कब उनके आसपास गतिविधि कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत