Commonwealth Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार, कल इन चेहरों पर रहेगी नजर

By एकता | Aug 03, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है। बुधवार को भारतीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीता और दूसरी तरफ लवप्रीत सिंह ने पुरूषों की 109 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। 24 साल के लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में कुल 355 किग्रा का वजन उठाया। इसके अलावा बॉक्सर मोहम्मद हुसामुद्दीन और नीतू भी पदक की दौड़ में बने हुए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 4 अगस्त को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

मुक्केबाजी (Boxing)

अमित पंघाल- 48-51 किग्रा (फ्लाई वेट)- क्वाटर फाइनल 2 (दोपहर 4.45 बजे)

जैस्मीन लैंबोरिया- 57-60 किग्रा (लाइट वेट)- क्वाटर फाइनल (शाम 6.15 बजे)

सागर- 92 किग्रा (सुपर हैवीवेट)- क्वाटर फाइनल 2 (रात 8.15 बजे)

रोहित टोकस- पुरुषों का वेल्टरवेट- क्वार्टर-फ़ाइनल 2 (सुबह 2:30 बजे, 5 अगस्त)

हॉकी (Hockey)

पुरुष टीम- इंडिया बनाम वेल्स (शाम 6.30 बजे)

लॉन बॉल्स (Lawn Bowl)

पुरुष सिंगल- इंडिया बनाम जर्सी (सेक्शन डी- राउंड 5) (दोपहर 4 बजे)

स्क्वाश (Squash)

पुरुष युगल- भारत बनाम ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (राउंड 32) (शाम 6 बजे)

महिला युगल- भारत बनाम श्रीलंका (राउंड 32) (शाम 5.32 बजे)

टेबल टेनिस (Table Tennis)

भारत बनाम मलेशिया- मिश्रित डबल (राउंड 64) (दोपहर 3.10 बजे)

इंडिया बनाम फिजी- बी. पाटिल- महिला सिंगल (ग्रुप 1) (दोपहर 3.45 बजे)

इंडिया बनाम नाइजीरिया- बी. पाटिल- महिला सिंगल (ग्रुप 2) (दोपहर 4.20 बजे)

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया- बी. रवि- महिला सिंगल (ग्रुप 1) (दोपहर 3.45 बजे)

इंडिया बनाम नाइजीरिया- आर. अलगर- पुरुष सिंगल (ग्रुप 2) (सुबह 12 बजे)

इंडिया बनाम इंग्लैंड- आर. अलगर- पुरुष सिंगल (ग्रुप 2) (शाम 5.30 बजे)

इंडिया बनाम सायप्रस- पुरुष डबल (राउंड 32) (रात 11.30 बजे)

एथलेटिक्स (Athletics)

सरिता सिंह, मंजू बाला- महिला हैमर थ्रो- क्वालीफाइंग (दोपहर 2:30 बजे)

हिमा दास- महिलाओं की 200 मीटर (हीट 2) (दोपहर 3:03 बजे)

मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया- पुरुषों की लंबी कूद (फाइनल) (सुबह 12:12 बजे, 5 अगस्त)

बैडमिंटन (Badminton)

पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (एमडीवी)- महिला एकल- राउंड ऑफ 32 (दोपहर 3:00 बजे)

किदांबी श्रीकांत बनाम डेनियल वनागलिया (UGA)- पुरुष एकल- राउंड ऑफ 32 (दोपहर 4:00 बजे)

बी सुमीत रेड्डी/अश्विनी पोनप्पा बनाम कैलम हेमिंग/जेसिका पुघ (इंग्लैंड)- मिक्स्ड डबल्स- राउंड ऑफ 32 (दोपहर 4:00 बजे)

आकर्षी कश्यप बनाम महूर शहजाद (PAK)- महिला एकल- राउंड ऑफ 32 (रात 10:00 बजे)

लक्ष्य सेन बनाम वर्नोन स्मीड (SHN)- पुरुष एकल- राउंड ऑफ 32- (रात 11:30 बजे)

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी