उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्धता से हो काम :गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

जयपुर|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उत्कृष्ट मानव संसाधन तैयार करने की दृष्टि से प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जानी चाहिए। गहलोत बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार राजीव गांधी की हत्या के दोषियों की रिहाई चाहती है: महाधिवक्ता

गहलोत ने निर्देश दिए कि राजकीय कॉलेज में पढ़ाई की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदोन्नति की कार्रवाई तेज की जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से कॉलेज शिक्षकों के करीब एक हजार पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने एक हजार और पदों पर भर्ती की स्वीकृति देते हुए इसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में तबादलों के लिए प्रभावी नीति भी बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़े, इस उद्देश्य से सरकार ने विगत तीन वर्षो में 123 नए राजकीय महाविद्यालय खोले हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष बंटा हुआ दिखा

प्रमुख खबरें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट