CM की फटकार का हुआ असर,सड़क का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम

By सुयश भट्ट | Aug 21, 2021

भोपाल। खराब सड़क के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने जो अधिकारियों को फटकार लगाई उसका असर दिख रहा है। शिवराज सिंह चौहान की फटकार के बाद आखिरकार सड़कों की मरम्मत के लिए प्रशासन की टीम होशंगाबाद रोड का निरीक्षण करने पहुंची है। इनके साथ नगर निगम, जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

दरअसल भोपाल की खराब सड़कों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इन सब बातों का संज्ञान लेते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द गड्ढे भरे जाए।मुख्यमंत्री कोई भी दुर्व्यस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश देते हैं। 

आपको बता दें कि भोपाल की खराब सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी और अधिकारियों को फटकार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा था कि मुझे कोई एक्सक्यूज नहीं चाहिए, गड्ढे खत्म करें।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल,4 आरोपियों पर लगा देशद्रोह का मामला 

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा था कि भोपाल की सड़कें अब एक या दो एजेंसियों के हवाले रहेंगी। सड़कों के लिए ढेर सारी एजेंसियों की कोई जरुरत नहीं है। बैठक में उन्होंने निर्णय लेते हुए कहा था कि तत्काल प्रभाव से सीपीए यानी राजधानी परियोजना प्रशासन समाप्त किया जाना चाहिए। कोई सीपीए की जरुरत नहीं है। अभी तक भोपाल में सड़कें नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सीपीए और बीडीए के हवाले हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई