Dibrugarh में चुनाव पूरी तरह एकतरफा नजर आ रहा है, जीत का रिकॉर्ड बना सकते हैं Sarbananda Sonowal

By नीरज कुमार दुबे | Apr 12, 2024

असम के डिब्रूगढ़ में जब हम अपनी चुनाव यात्रा लेकर पहुँचे तो पाया कि यहां तो पूरा इलाका ही मोदी मय है। हम आपको बता दें कि भाजपा ने यहां से केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली का टिकट काट कर उनकी जगह मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। सोनोवाल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। सोनोवाल की छवि मिलनसार, मृदुभाषी और काम करने वाले नेता की रही है। इसलिए उनको उम्मीदवार बनाये जाने से क्षेत्र के लोग खुश दिखे। संभवतः हमें अब तक के अपने सफर में यह ऐसा क्षेत्र लगा जहां हर कोई भाजपा को वोट देने की बात कहता दिखा। लोगों का यही कहना था कि देश में मोदी जी की और राज्य में हिमंत बिस्व सरमा की जो सरकार चल रही है वह बहुत अच्छी है और हम चुनाव में उसी का साथ देंगे।

इसे भी पढ़ें: Kota में Chunav Yatra के दौरान हमने जानी जनता के मन की बात, आप भी समझिए जमीनी हालत

हमने यह भी पाया कि डिब्रूगढ़ में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब से बड़ी संख्या में लोग आकर रह रहे हैं। यह लोग दशकों से यहां हैं और कोई ना कोई काम धंधा जमा चुके हैं। इन लोगों ने बताया कि आज से दस साल पहले उग्रवादियों का बोलबाला रहता था। चोरी-डकैती और छीनाझपटी आम बात थी। भ्रष्टाचार चरम पर था लेकिन केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से यहां के हालात में सुधार आया और उग्रवाद अब खत्म हो चुका है। लोगों ने बताया कि अब यहां पर लोग शांति के साथ जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि सरकार मदद दे या नहीं दे बस शांति का माहौल बनाये रखे तब भी हम भाजपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

हम आपको बता दें कि असम की यह एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां से आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। अपने उम्मीदवार मनोज धनोवार के लिए प्रचार करने के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी डिब्रूगढ़ भी आई थीं। जब हमने आम आदमी पार्टी की संभावनाओं के बारे में लोगों से बातचीत की तो सभी ने कहा कि यहां उसका कोई वजूद नहीं है। हमारे सवालों पर लोग हमसे ही पूछने लग गये कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार जब पूरे देश को समझ आते हैं तो दिल्ली की जनता को क्यों नहीं आते?

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन