वाम-मोर्चा ने कोविड पर सर्वदलीय बैठक में कहा- बंगाल में चुनावी कार्यक्रम वैसा ही रहना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

कोलकाता। माकपा के राज्यसभा सदस्य विकास भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शुक्रवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में वाम मोर्चा ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम को बरकरार रखा जाना चाहिए। राज्य में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होने हैं जिसमें से चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए मतदान 17 से 29 अप्रैल के बीच होना है। भट्टाचार्य ने सर्वदलीय बैठक में कहा, ‘‘हमारा बिन्दु (दृष्टिकोण) है कि चुनावी कार्यक्रम बरकरार रहना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इस समय कार्यक्रम में परिवर्तन करने का कोई प्रश्न नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के दमोह उप चुनाव में मतदान के एक दिन पहले गाड़ी में नगदी से हड़कंप, कांग्रेस ने लगाए आरोप

भट्टाचार्य ने कहा कि बैठक में सहमति बनी कि बचे हुए चरणों के चुनाव प्रचार, जन सभाओं का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही हो सकेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी तिथियों को मिलाकर एक ही तारीख पर चुनाव करवाने का विषय एजेंडा में नहीं था। माकपा नेता ने कहा, ‘‘कोई इस मुद्दे को उठाना चाहता था किंतु उस पर विस्तार से चर्चा नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा