दूल्हे की बग्घी पर गिरा बिजली का तार, घोड़ी की मौके पर ही मौत

By दिनेश शुक्ल | Dec 17, 2020

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के एक समीपस्थ गांव में निकल रही बारात में दूल्हे की बग्घी पर अचानक बिजली का तार गिर जाने से बारात में हड़कंप मच गया। बिजली के करंट से बग्घी को खींच रही घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बग्घी में सवार दूल्हा बाल-बाल बच गया।

इसे भी पढ़ें: किसानों के बकाया भुगतान के लिये एसडीएम कोर्ट लांजी में प्रकरण हुआ दर्ज

वहीं बताया गया कि इस हादसे में दूल्हा बाल-बाल बच गया, क्योंकि दूल्हा घोड़ी के पीछे जिस सीट पर बैठा हुआ था, उस पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक चड़ी हुई थी। बारात में बिजली के करंट से घोड़ी की मौत हो जाने पर कचनार पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए घोड़ी का पोस्टमार्टम कराया है। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस