भारत-पाक क्रिकेट मैचों का बहिष्कार कुछ हद तक औचित्यपूर्ण: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि जो लोग आगामी विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं वह कुछ हद तक ‘औचित्यपूर्ण’ है क्योंकि पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच चीजें सामान्य नहीं हैं।  जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दशक के सबसे घातक आतंकी हमले में जब से सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए तब से ही यह मांग उठ रही है कि भारत को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच राउंड रोबिन चरण में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबला होना है। 

यह भी पढ़ें: मोदी ने अरब के युवराज के समक्ष उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- पुलवामा हमला मानवता विरोधी

प्रसाद ने कहा, ‘‘लेकिन मैं उनकी चिंताओं को समझ सकता हूं। अब न कहने का समय आ गया है। इमरान खान ने मारे गये सैनिकों के लिये श्रद्धांजलि के दो शब्द तक नहीं कहे।’’ उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के मंगलवार को दिये गये भाषण के संदर्भ में यह बात कही जिसमें उन्होंने हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का खंडन किया और भारत से सबूत देने के लिये कहा।  बीसीसीआई शुरू से कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिेकेट के मामले में वह सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेगा। दूसरी तरफ आईसीसी ने कहा कि उसे नहीं लगता कि वर्तमान स्थिति के कारण विश्व कप का कार्यक्रम प्रभावित होगा।  पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने के लिये जिन लोगों ने अपील की है उनमें सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह