तृणमूल का पतन शुरू हो गया है, शुभेंदु का हमारी पार्टी में स्वागत है : भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा ने उनके निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ‘‘तृणमूल कांग्रेस के पतन की शुरुआत’’ बताया और कहा कि अगर दिग्गज नेता भगवा दल में शामिल होते हैं तो यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकल रॉय ने अधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि यह उन पर निर्भर करता है कि वह भगवा दल में शामिल होते हैं अथवा नहीं। राज्य भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वार अधिकारी और कई अन्य नेताओं के लिये खुले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की सियासत में बड़ी हलचल: TMC से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद भाजपा का आया ये बयान

उन्होंने अधिकारी के इस्तीफे को तृणमूल कांग्रेस के अंत का सूचक बताते हुए कहा कि पार्टी का अस्तित्व मिट जाएगा। घोष ने यहां पत्रकारों से कहा, शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना केवल एक झांकी है। सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता इसके कामकाज के तरीके से नाराज हैं। हमने अपने द्वार खोल रखे हैं। घोष ने कहा कि अधिकारी का इस्तीफा ‘‘तृणमूल कांग्रेस के पतन की शुरुआत है’’ और दावा किया कि पार्टी का ‘‘अस्तित्व मिट जाएगा।’’ पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित हुगली नदी पुल आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मनाने के लिये पर्दे के पीछे चल रही टीएमसी की कोशिशों को झटका दिया था।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की सियासत में बड़ी हलचल: TMC से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद भाजपा का आया ये बयान

 

इससे पहले अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा और राज्यपाल जगदीप धनखड को भी ईमेल कर दिया। राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘ आज दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर मंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा मुझे भेजा गया, जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया है। मुद्दे को संवैधानिक दृष्टिकोण से हल किया जाएगा।’’ 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष अप्रैल- मई में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष में दो फाड़, उमर अब्दुल्ला बोले: यह कांग्रेस का मुद्दा, INDIA Bloc का इससे कोई लेना-देना नहीं

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, ऑपरेशन महादेव मामले में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम

BJP हेडक्वार्टर में नितिन नबीन ने संभाली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद