परिवार ने किया दावा , कहा- टीकाकरण के बाद हुई दोनों छात्राओं की मौत

By सुयश भट्ट | Jan 08, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन और खरगोन में रहस्यमय परिस्थितियों में मरने वाली दो स्कूली छात्राओं के परिजनों ने दावा किया कि दोनों की मौत टीकाकरण के बाद हुई है। परिजनों के बाद प्रशासन ने दोनों मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी मिली है कि टीका लगाए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद दोनों लड़कियों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:व्यापम घोटाले को लेकर कोर्ट ने 6 आरोपियों को ठहराया दोषी, सुनाई 5 साल की कारावास सजा 

इसी तरह खरगोन में लड़की ने 3 जनवरी को करही गांव के स्कूल में कोविड-19 का टीका लगाया। दो दिन बाद उसने पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत की। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि दोनों ही मामलों में परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कोविड -19 वैक्सीन के कारण लड़कियों की मौत हुई। हालांकि, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने कहा कि टीके की प्रतिकूल प्रतिक्रिया 30 मिनट से छह घंटे के बीच हो सकती है। उन्होंने दावा किया है कि इस बात की कोई संभावना नहीं है कि एईएफआई 48 घंटों के बाद मौत का कारण बने।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच