ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कलेक्टर के पैरों में गिरा किसान, वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खेत के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर न लगाए जाने की शिकायत करने आये एक किसान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह जिलाधिकारी अनुग्रह पी एवं उनके सुरक्षाकर्मियों के पैरों पर लेटकर गुहार लगा रहा है कि सिंचाई के लिए उसके खेत में ट्रांसफार्मर लगाया जाये। पैरों में लेटकर गुहार लगाने की यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जबकि इस रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ था। जिले के रन्नौद क्षेत्र के अजीत जाटव ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं उसके सुरक्षाकर्मी के पैरों पर लेटकर यह शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसने छह महीने पहले बिजली कंपनी के सुपरवाइजर के पास पूरा पैसा जमा करा दिया है। इसके बाद भी उसके खेत में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है और उसे बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने अधिकारियों से कहा, सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए गौमाता

प्रशासन का कहना है कि बिजली कंपनी के रन्नौद वितरण केन्द्र के कृषक अजीत जाटव का रिकॉर्ड अनुसार वरिष्ठतम क्रम में नाम होने के कारण रविवार को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया है। बिजली कंपनी के महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने बताया कि कृषक को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक अनुदान योजना में कृषक अजीत जाटव द्वारा पांच हॉर्सपावर के पम्प कनेक्शन लेने हेतु 14 अगस्त 2018 को राशि जमा कराई गई थी। अग्रवाल ने बताया कि किसान अजीत जाटव ग्राम रिन्हाय ने विद्युत कनेक्शन न मिलने सम्बंधी जो आरोप लगाए थे वे तथ्यों से परे और निराधार पाए गए है। जांच में पाया गया कि संबंधित कृषक को आज विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal