IPL में नज़र आएंगे जम्मू-कश्मीर के ये तेज गेंदबाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

मुंबई। दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बने। सत्रह साल के सलाम ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी का आगाज भी किया। सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियन्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल इस लुभावने टूर्नामेंट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के मंजूर दार को चुना था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता