UP Assembly Election । पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ, 693 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार शाम पांच बजे तक औसतन 53.93 प्रतिशत मत पड़े। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें चरण में रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़े। शाम पांच बजे तक अमेठी जिले में 52.82 प्रतिशत, रायबरेली में 56.06, सुलतानपुर में 54.91, चित्रकूट में 59.50, प्रतापगढ़ में 50.20, कौशाम्बी में 56.96, प्रयागराज में 51.29, बाराबंकी में 54.75, अयोध्या में 58.01, बहराइच में 54.68, श्रावस्ती में 57.24 और गोंडा में 54.21 प्रतिशत मत पड़े। मतदान प्रतिशत को लेकर चुनाव आयोग के फाइनल आंकड़े अभी आने बाकी हैं। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कुल 377 प्रकरण आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन हेतु दर्ज़ किए गए जिन पर कार्रवाई की जा रही है... चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पांचवें चरण में 693 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 90 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 2.25 करोड़ मतदाता हैं। प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा के पहाड़पुर बनोही में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें मामली चोट आयी हैं। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी