अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी : Sanjay Nishad

By Prabhasakshi News Desk | Aug 03, 2024

अयोध्या । राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश सरकार मेंमत्स्य मंत्री संजय निषाद शनिवार को अयोध्‍या में सामूहिक दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद रो पड़े। निषाद ने कहा, “जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवा देते, तब तक पीड़िता के लिए लड़ाई लड़ेंगे।” अयोध्या के भदरसा इलाके में 12 वर्षीय नाबालिग बच्‍ची के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य और बेकरी संचालक मोइद खान व उसके एक कर्मचारी को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 30 जुलाई को गिरफ्तार किया और शनिवार को उसकी बेकरी को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। 

भाजपा नेताओं ने भी आरोप लगाया कि मामले का मुख्य आरोपी मोइद खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। संजय निषाद ने सांसद अवधेश प्रसाद पर निशाना साधते हुए प्रदेश के कहा, “सपा को उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।” निषाद ने आंसू पोंछते हुए आरोप लगाया, “इस सांसद ने उनके (मोइद खान) पक्ष में पैरवी की है, प्राथमिकी दर्ज होने से रोका है।” निषाद ने कहा, “मैं समाज से अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ उठ खड़े हों और पीड़िता को न्याय दिलाने में मेरी मदद करें।” 

संजय निषाद ने सपा प्रमुख पर आरोप लगाया, “अखिलेश यादव का पीडीए प्रेम झूठा साबित हो रहा है। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई है। इसी कारण ये अपराधी को बचा रहे हैं। घटना पर उनका मुंह नहीं खुल रहा है।” संजय निषाद ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैंने पीड़िता के लिए सदन में आवाज उठाई, जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवा देते, तब तक पीड़िता के लिए लड़ाई लड़ेंगे, हम सपा कार्यालय के सामने धरना करेंगे।” उन्होंने कहा, “मोइद खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोइद की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। मेन रोड पर उसकी बेकरी शॉप है। उसके एक मकान में बैंक भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा कई दुकानें भी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं, जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईद खान के घर में ही चल रही थी।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत

33,00,00,00,00,000 रुपये की डील, दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर, एलन मस्क अब क्या बड़ा धमाका करने वाले हैं?

H5N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद वंडलूर का Arignar Anna प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए बंद

55 किलो वजन घटाने वाले Ram Kapoor ने फिटनेस पर की खास बातचीत, Ozempic लेने वालों को दी खास सलाह