हंगामेदार रह सकता है संसद सत्र का पहला दिन, महंगाई और एमएसपी कानून को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

By अंकित सिंह | Nov 29, 2021

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सरकार को विपक्ष घेरने की तैयारी में है। इन सब के पीछे राज्यसभा में नेता विपक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। मलिकार्जुन खड़गे के मुताबिक सरकार एमएसपी कानून और महंगाई को लेकर सरकार को घेरेगी। मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कल जो ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी उसमें 15 से 16 मुद्दों पर बात हुई थी। कई राज्यों में आई बाढ़ के मुद्दे पर भी बात हुई थी। MSP के मुद्दे पर बात होगी क्योंकि किसान अभी भी बॉर्डर पर बैठें हैं। खड़गे ने कहा कि किसानों की समस्याएं जब तक हल नहीं होगी तब तक वो बॉर्डर से नहीं उठेंगे। हम आज किसानों के मुद्दे पर, मंहगाई पर और जो पहले मुद्दे उठाए गए हैं उन सभी पर बात करेंगे। दूसरी ओर आज भी राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक संसद परिसर में हुई। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने 'कानूनी गारंटी द्वारा समर्थित सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए सरकार' पर चर्चा करने के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत