आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 पर पढ़े सबसे पहला रिव्यु!

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2019

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ। यहां तक कि फिल्म के निर्माताओं को फिल्म के लिए कानूनी नोटिस भी दिया गया। तमाम विवादों के बाद अब फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म आर्टिकल-15 पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची और साला-करमजली शब्द हटाकर U/A सर्टिफिकेट दे दिया गया। मुंबई में  बुधवार को फिल्मी सितारों और क्रिटिक्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस फिल्म को देखने के लिए शाहरुख खान, तापसी पन्नू सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए। 

फिल्म देखने के बाद फिल्म को सेलेब्स ने जबरदस्त रिस्पांस दिया। 

फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'फिल्म शानदार है सभी ने शानदार काम किया है।' स्वरा ने आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की काफी तारीफ भी की। स्वरा भास्कर ने एक्टर मोहम्मद जाशीन आयूब को कुछ लाइनें टैग कीं और उनकी उम्दा अदाकारी की तारीफ की है।

तापसी पन्नू को भी फिल्म आर्टिकल 15 काफी पसंद आई। तापसी ने ट्वीट कर लिखा- ''बातें बहुत हुई काम शुरू करें क्या?? कम स्पेस होने की वजह से सभी कलाकारों का नाम नहीं लिख सकती। हर किसी का नाम लिए जाने की जरूरत है। इसलिए मैं बस क्लैपिंग के साथ एंड कर रही हूं।''

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा