Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 का पहला वीकेंड का वार धमाकेदार, मल्लिका शेरावत ने शो में डाला तड़का

By रेनू तिवारी | Oct 14, 2024

रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है और अब इस सीजन का पहला वीकेंड का वार भी आ गया है। सलमान खान ने शो को होस्ट किया और पहले वीकेंड पर सब कुछ शांत रहा। शांति के साथ-साथ शो में इस बार तड़का लगाया है बॉलीवुड ब्यूटी मल्लिका शेरावत ने। इस बार राजकुमार राव और तृप्ती डिमरी अपनी फिलल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का प्रमोशन करने के लिए बीबी के सेच पर आये और सलमान खान के साथ काफी समय बिताया। इसके बाद सेट पर मल्लिका शेरावत आयी और काफी समय तक सेट पर रही। उन्होंने वीकेंड का वार में माहौल बना दिया। उन्होंने घर वालों के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताया।

इसे भी पढ़ें: Do Patti Trailer | Shaheer Sheikh का बॉलीवुड डेब्यू, Kriti Sanon के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री, कजोल का फिल्म में दमदार रोल

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मल्लिका शेरावत को बिग बॉस 18 में आते और सलमान खान के साथ मंच साझा करते देखा जा सकता है। नारंगी लहंगा पहने हुए, वह खान से आंखों में देखने के लिए कहती है, और उन्हें "भारत का सबसे योग्य कुंवारा" कहती है। वह कहती है, "आप मेरी आंखों में हो, आप मेरे दिल में हो," और उसके गाल पर एक चुम्बन भी देती है। मल्लिका शेरावत अपनी नवीनतम फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो बिग बॉस 18 में प्रमोट किया। यह दो साल के ब्रेक के बाद मल्लिका शेरावत की बॉलीवुड में उनकी वापसी है।

इसे भी पढ़ें: 20 सालों से Bollywood में काम कर रहे हैं Riteish Deshmukh, कहा- खुश हूँ

सिर्फ मल्लिका शेरावत ही नहीं, बल्कि विक्की कौशल के 'वो वाला वीडियो' के लीड स्टार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी बिग बॉस के घर में आने वाले हैं। इसके अलावा लाफ्टर शेफ स्टार भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुनील लहरी भी रविवार को कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 18 का पहला वीकेंड का वार वाकई धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 18 में जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है, वैसे-वैसे यह और भी रोमांचक होता जा रहा है। पहले हफ़्ते में दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है, ड्रामा, नॉमिनेशन और नई दोस्ती देखने को मिल रही है। लोग इस बात को लेकर भी उत्सुक हैं कि इस सीज़न में कंटेस्टेंट्स कितनी कमाई कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख