पहले की सरकार ने सुरक्षाबलों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया: नरेन्द्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

अमेठी (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि पहले की सरकार ने सुरक्षाबलों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। मोदी ने यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा, 'पहले जो सरकार थी उसने सुरक्षा बलों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी ।' उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'कुछ लोग जगह जगह घूमकर भाषण करते रहते हैं- मेड इन उज्जैन, मेड इन जैसलमेर, मेड इन बड़ौदा। लेकिन ये मोदी है... अब यहां बनने वाली राइफल मेड इन अमेठी के नाम से जानी जाएगी। दुनिया की सबसे आधुनिक राइफल एके-203 का अमेठी में निर्माण होगा।' 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ना घर का रहा ना घाट का, OIC ने नहीं सुनी उसकी कोई पुकार

उन्होंने कहा कि हमारे देश को आधुनिक राइफल ही नहीं, आधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट ही नहीं, आधुनिक तोप के लिए भी इन्हीं लोगों ने इंतजार कराया है। ये हमारी ही सरकार है जिसने आधुनिक होवित्जर तोप का सौदा किया और अब तो ये भारत में ही बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले साढे़ चार साल में 2 . 30 लाख से ज्यादा बुलेटप्रूफ जैकेटों के ऑर्डर दिए।मोदी ने कहा, 'जिन्होंने हमें वोट दिया, वो भी हमारे हैं, जिन्होंने वोट नहीं दिया, वो भी हमारे हैं ।'उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को पराजित किया था। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि वोट लेकर जनता को भूल जाना कुछ लोगों की प्रवृत्ति रही है। वो गरीब को गरीब बनाए रखना चाहते हैं ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी हटाओ के नारे लगा सकें। हम गरीब को इतनी ताकत दे रहे हैं कि वो अपनी गरीबी से तेजी से बाहर निकले।अमेठी की फैक्ट्री भारत और रूस के बीच साझा उपक्रम है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज