Karhal Vidhan Sabha by-election: अंतिम चरण के प्रचार में सपा-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल जारी

By अजय कुमार | Nov 16, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी जिस करहल विधानसभा क्षेत्र को मुलायम सिंह यादव के समय से अपने दबदबे वाली सीट मानता था, उस सीट पर होने वाले उप चुनाव में अब मुलायम कुनबे के ही दो सदस्यों के आमने-सामने आने से एक तरफ सपा प्रमुख को यादव वोट बैंक में बिखराव होते नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ इस चुनावी रण ने एक भाई-बहन के रिश्तों में दरार भी डाल दी है। इतना ही नहीं मुलायम परिवार में पड़ी दरार को लेकर यहां की जनता का यह भी कहना है कि नेताजी मुलायम सिंह की तरह उनके बेटे अखिलेश कुनबे को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं। इस अंतर्द्वंद के बीच अखिलेश के माथे पर इस बात की भी शिकन नजर आ रही हैं कि कहीं वह यहां से जीती हुई बाजी हार नहीं जायें। भाजपा ने यहां से मुलायम परिवार के अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाकर यादव वोट बैंक में सेंधमारी का दांव चला है। बता दें बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश की पत्नी संध्या यादव और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बहन-भाई हैं। संध्या अपने पति के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। उनके साथ संध्या की सास पूर्व विधायक उर्मिला यादव भी गांव-गांव वोटों के लिए पसीना बहा रही हैं। सास-बहू की जोड़ी ने यादव मतदाताओं के समीकरणों में हलचल मचा दी है।

इसे भी पढ़ें: सूदखोरों के चंगुल से मुक्त कर किसानों को स्वावलंबन की दिशा में ले जाने के हुए काफी प्रयास : Yogi

भाजपा यहां यादव मतों में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है। बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश यादव और भाजपा नेता तो यादव वोटरों से वोट मांग ही रहे हैं, मुलायम परिवार की बेटी संध्या यादव और समधन उर्मिला यादव भी प्रचार में लगी हुई हैं। सास-बहू के ज्यादातर कार्यक्रम घिरोर और बरनाहल क्षेत्र के यादव बहुल गांवों में लगाए जा रहे हैं। भाजपा इस बार सपा के गढ़ को ढहाने के दावों में जुटी हैं। भाजपा की इस रणनीति की काट के लिए सपा ने भी ताकत लगा दी है। इसी वजह से दीवाली के बाद से सपा सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव यहां पांच दिन लगातार नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। शिवपाल यादव भी तीन सभाएं कर चुके हैं। 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिये यहां 18 नवंबर की शाम से प्रचार बंद हो जायेगा। प्रचार के अंतिम चरण में सैफई परिवार करहल में पूरी ताकत झोंके हुए है। यहां गत दिवस शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा हुई थी।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश