डेडिकेटेड दूल्हा- बदमाशों से गोली खाने के बाद भी दुल्हन से की शादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2018

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मदनगिर क्षेत्र में बारात के दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार रात की है जब बारात विवाह स्थल से महज 500 मीटर दूर थी। बदमाशों ने दूल्हे बादल को गोली मारी जो उसके दाहिने कंधे पर जा कर लगी। उसे तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि प्रारंभिक उपचार के बाद व्यक्ति विवाह की रस्में पूरी करने के लिए विवाह स्थल पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि रस्में पूरी होने के बाद बादल को वापस अस्पताल ले जया गया। पुलिस ने बताया कि गोली कंधे की हड्डी में फंसी हुई है और चिकित्सक सर्जरी पर विचार कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारात खानपुर से चली थी और समारोह स्थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। दूल्हा बग्घी पर बैठा हुआ था और सभी सगे-संबंधी सड़क पर नाच रहे थे तभी दो लोग उसकी बग्घी पर चढ़ गए और उसे गोली मार दी।

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की