जेल से परीक्षा देने पहुंची युवती, पुलिस की निगरानी में दिया एग्जाम

By सुयश भट्ट | Feb 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान गुना शहर के शारदा विद्या निकेतन स्कूल सेंटर में एक अलग नजारा देखने को मिला है। सेंटर पर जेल से एक युवती पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा देने पहुंची। युवती कैदी वैन से परीक्षा सेंटर देने के लिए पहुंची।

वहीं परीक्षा के बाद पुलिस उसे लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार युवती पर आरोप है कि उसने दिनदहाड़े एक युवक के साथ गंभीर मार पिटाई की थी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:चांदी की पायल को लेकर पोते ने अपनी दादी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दरअसल संध्या साहू नाम की युवती का 4 फरवरी को शहर के नानाखेड़ी इलाके में युवक के साथ मारपीट हो गया था। युवक ने आरोप लगाया था कि वह घर के सामने रहने वाली युवती से छेड़छाड़ करता था। युवती के परिजनों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा था। युवती ने डंडे से उसके साथ मारपीट की थी। और इस घटना का वीडियो भी वायरल था।

आपको बता दें कि युवती कक्षा 12 वीं की छात्रा है। गुरुवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में उसे भी पेपर देना था। जेल प्रशासन ने उसे एग्जाम देने की अनुमति दी। शहर के शारदा विद्या निकेतन में उसका परीक्षा केंद्र था। जेल से पुलिस की मौजूदगी में संध्या को एग्जाम दिलाने ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

PM Modi 29 नवंबर को Usha Mangeshkar को देंगे पहला Bhupen Hazarika National Award

बेअसर रही पूर्व वायुसेना प्रमुख की चिट्ठी, मोदी सरकार ने वापस ले ली Race Course Air Force Station की 39.5 एकड़ जमीन

AMU छात्र संघ चुनाव: Nashra Naeem बनीं 105 साल में पहली महिला उपाध्यक्ष

राष्ट्रपति बनने के लिए जेडी वेंस ने पकड़ी ट्रंप से अलग राह? अमेरिका में होने वाला है खेल!