चांदी की पायल को लेकर पोते ने अपनी दादी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Murder in indore
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Feb 17 2022 4:28PM

पुलिस ने इस मामले को लेकर बयान दिया कि यह घटना खुदेल इलाके की है। जहां एक 75 वर्षीय महिला जमनाबाई शुक्रवार रात से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने सोमवार को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर से एक हैरान कर देना वाला सामने आया है। 24 वर्षीय युवक ने चांदी की पायल व गहनों के लिए अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी है। और फिर बुजुर्ग महिला के पैर भी काट दिए। हत्या करने के बाद युवक ने अपने भाई की मदद से शव को ठिकाने भी लगा दिया था। 

दरअसल पुलिस ने इस मामले को लेकर बयान दिया कि यह घटना खुदेल इलाके की है। जहां एक 75 वर्षीय महिला जमनाबाई शुक्रवार रात से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने सोमवार को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में जब मामले में जांच की गई तो मृतका का शव खुदेल स्थित घर के पीछे बने बायोगैस प्लांट के गड्ढे में मिला था।

इसे भी पढ़ें:पड़ोसी ने किया 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया आरोपी 

वहीं मृतका का शव मिलने के बाद परिजनों ने दावा किया था कि महिला ने चांदी की पायल सहित कुछ गहने पहन रखे थे, जो कि गायब थे। पुलिस ने मंगलवार को खुदेल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतका अपने पोतों के साथ रहती थी। जिनके पिता का निधन कुछ समय पहले हो चुका था।

इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने जब पोते को हिरासत में लिया तो उनके पास से महिला के गहने व पायल बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पोते राजेश ने महिला से कुछ पैसे मांगे थे। क्योंकि वह अपने चाचा के बेटे की शादी में मदद करना चाहता था। लेकिन जमनाबाई ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। जिस पर दोनों की बहस हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:सांसद साध्वी प्रज्ञा ने शराबबंदी का किया समर्थन, कांग्रेस ने कसा तंज 

जिसके बाद राजेश ने महिला से उसकी चांदी की पायल मांगी, जिसका वजन करीबन 750 ग्राम था। लेकिन जमनाबाई ने पायल देने से इंकार कर दिया। इसके बाद राजेश ने अपने हाथों से महिला की हत्या कर दी। 

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

All the updates here:

अन्य न्यूज़