रूस छोड़कर आई लड़की ने देसी छोरे से की शादी, पढ़ें अनोखी Love Story

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 19, 2022

कहा जाता है जब इंसान को किसी से मोहब्बत हो जाती है, तो ना उसे मजहब की परवाह होती है और ना ही सरहद की। ऐसा ही एक किस्सा मध्यप्रदेश में भी हुआ है। दरअसल रूस की एक लड़की इंदौर की बहू बनी है। हम बात कर रहे हैं रूस की लीना बैरेकोलसेव और इंदौर के एक यंग शेफ  ऋषि वर्मा की मोहब्बत की कहानी की। यह दोनों रूस के सेंट पीटर्सबर्ग मैं तस्वीरें खींचने के दौरान मिले थे। और फिर दोनों की दोस्ती हो गई। यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि ऋषि ने अलीना को वीडियो कॉल पर प्रपोज किया। जानकारी के अनुसार अब दोनों हिंदू रीति रिवाज से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है। अब साल के अंत में दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषि वर्मा इंदौर के सप्तश्रृंगी नगर के रहने वाले हैं। वह हैदराबाद में बतौर शेफ काम कर रहे थे। इसी दौरान वे यूरोप की ट्रिप पर गए। 2019 में वो रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे। यहीं उनकी मुलाकात लीना बैरलकोलसेव से हुई। लीना ने ऋषि को तस्वीर खींचने के लिए कहा था। तस्वीर खींचने के दौरान ही दोनों में बातचीट शुरू हुई। और यह बातचीत दोस्ती में बदल गई। फिर दोनों फोन पर बातें होने लगी।

मुलाकात प्यार में बदली

बातों बातों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर ऋषि ने लीना को वीडियो कॉल पर ही प्रपोज कर दिया। कुछ समय बाद लीना ने भी हां कर दिया। इसी बीच कोरोना महामारी के कारण पाबंदियां लगने से दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे से मिल नहीं पाए।

लीना दिसंबर 2021 में वीजा मिलने के बाद इंदौर आ गईं, फिर कभी वापस नहीं गईं। लीना के भारत में आने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और कोर्ट मैरिज के लिए अर्जी लगाई। इसके बाद 24 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कपल का कहना है कि वह हिंदी रीति-रिवाजों से दिसंबर में दोबारा शादी करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Sheetala Ashtami 2026: शीतलाष्टमी व्रत से होती है सौभाग्य में वृद्धि

ईरान के साथ युद्ध के तनाव के बीच एक्शन में भारत, बांग्लादेश को भेजा 5 हजार टन तेल

CM Mamata Banerjee बोलीं- किसी की धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CEC Gyanesh Kumar ने आरोपों पर दी सफाई

Iran पर हमले की धमकी से पलटे Trump, अब बोले- बातचीत को तैयार, लेकिन शर्तें लागू