कोरोना वायरस: ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार ने औद्योगिक इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र ने नौ विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रविवार को प्रतिबंधित कर दी ताकि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा। सभी राज्यों को भेजे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और इस कारण मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार की तरफ से गठित उच्चाधिकार प्राप्त एक समिति ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की है ताकि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग पूरी की जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

इसे भी पढ़ें: EC ने भाजपा के सायंतन बसु और तृणमूल की सुजाता मंडल के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगाई

इसी के मुताबिक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने 22 अप्रैल से निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी है। इसमें नौ विशिष्ट उद्योगों को छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,631 मामले, 503 लोगों की मौत

गृह सचिव ने पत्र में कहा है कि सरकार ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अनुशंसाओं को स्वीकार कर लिया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने राज्य में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि समिति के निर्णयों का पालन कराया जा सके।

प्रमुख खबरें

Vrishabh Sankranti 2024: वृषभ संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का है विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर स्नान व पूजन करने से पापों से मिलता है छुटकारा, जानिए महत्व

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Fashion Tips: वर्किंग डे के लिए शानदार हैं अनुष्का सेन के ये आउटफिट्स, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक