महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 68,631 मामले, 503 लोगों की मौत

Maharashtra

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आये वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आये वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी। महाराष्ट्र में इस समय 6,70,388 संक्रमित उपचार करा रहे हैं। मुंबई शहर में संक्रमण के 8,468 नये मामले आये वहीं 53 लोगों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 5,79,486 हो गयी है, वहीं मृतक संख्या 12,354 पहुंच गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़