‘अग्निवीर’ अजय के परिवार को सरकार ने कोई आर्थिक सहायता नहीं दी : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया और परिवार को बीमा की राशि मिली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है। राहुल गांधी ने कहा कि मुआवजे और बीमा में फर्क होता है तथा शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा, सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें: सांसदों के आवास से संबंधित लोकसभा की समिति का गठन, बीजेपी सांसद महेश शर्मा होंगे अध्यक्ष

यह स्पष्टीकरण राहुल गांधी द्वारा ‘एक्स’ पर अजय के पिता का एक वीडियो साझा करने के बाद आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निवीर’ की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद के भीतर झूठ बोला। उन्होंने कहा था कि सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी