By Kusum | Jan 16, 2025
जब कभी भी भारत और दुनिया में क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तान और विकेटकीपर की बात होगी तो सबसे पहले एमएस धोनी का नाम आएगा। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धोनी के कई फैंस मिल जाएंगे। आईपीएल के दौरान एमएस धोनी के प्रति फैंस की दिवानगी का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। सोशल मीडिया से कोसो दूर रहने वाले धोनी फैंस के बीत किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बात चल रही है।
सोशल मीडिया मौजूदा समय में हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसी सोशल मीडिया पर कब किसके बारे में कुछ भी वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। झूठी खबरों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा अड्डा बन कर रह गया है। ऐसा ही कुछ एमएस धोनी के नाम पर भी हो रहा है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे चल रहे हैं। इन्हीं में एस एक खबर सोशल मीडिया पर ये भी है कि धोनी के सम्मान में सरकार मुद्रा जारी करने जा रही है।
हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें RBI यानी रिजर्व बैंक का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि आरबीआई महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 रुपये का नया सिक्का जारी करने जा रहा है। थाला एक बार फिर चमक रहे हैं।
जिसके बाद प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक में पता चला है कि ये वायरल दावा झूठा है और सरकार ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि, सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही इमेज में दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में नया 7 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा। जो की तस्वीर पूरी तरह से झूठी है।