भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करना सबसे बड़ी देशभक्ति होगी : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम होगा।

केजरीवाल ने भाजपा पर दो बार सत्ता में रहने के बावजूद देश को प्रगति की ओर ले जाने में विफल रहने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

केजरीवाल ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि देश में हर तरफ माहौल बेहद खराब हो गया है...इस तरह का ध्रुवीकरण समाज में पहले कभी नहीं देखा गया। इतनी लड़ाई, हिंसा, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट पहले कभी नहीं देखी गई। कहीं भी शांति नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम होगा। उन्होंने कहा, देश तभी प्रगति करेगा। उन्होंने (भाजपा सरकार ने) जो फैसले लिए हैं, किसी को समझ में नहीं आ रहा कि वे क्यों लिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर