रोबोट का बढ़ता रोब (व्यंग्य)

By संतोष उत्सुक | Apr 26, 2025

यह सुनी सुनाई बात नहीं, आंखों के सामने दिख रहा है। इंसान जैसे रोबोट्स की संख्या बढ़ रही है। स्वाभाविक है उनका रोब भी बढ़ रहा है। नकली बुद्धि कारें चला रही हैं। कंप्यूटर कोड लिख रहे हैं। घर और किचन की सफाई रोबोट कर रहे हैं। डिशवाशर में बर्तन रखना आसान है लेकिन पति पत्नी दोनों अस्तव्यस्त हैं, अब खाली कौन करे, अपना रोबो है न। वेयरहाउस में सामान की छंटाई वगैरा भी करेंगे यानी इंसान के बुद्धिमान सहायकों की तरह काम करेंगे। यह बात सुनिश्चित है यदि रोबोट की प्लानिंग सही समझदार आदमी ने अच्छे वातावरण में की तो रोबोट इंसान से बेहतर काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कमरे की आखिरी मोमबत्ती (व्यंग्य)

रोबोट का बढ़ता प्रयोग बताता है कि उचित तरीके से काम करने वालों की जनसंख्या कम हो रही है। आपसी मतभेद, मनभेद, नापसंद, अलगाव बढ़ रहा है। हमारे यहां कुछ इंसान दूसरों से बहुत काम करवाते हैं।  मेहनत का पूरा पैसा भी नहीं देते। काम करने वाले बंदे, रोबोट की तरह बिना रुके या थके काम किए जाते हैं। महिलाएं आज भी रोबोट की तरह घर आंगन के काम किए जा रही हैं। उनकी स्वतंत्रता उनके वश में नहीं है। आवश्यक पारम्परिक निर्देशों का समावेश, पैदा होने के साथ ही उनके दिमाग में व्याप्त रहता है। यही उनके मानवीय कर्तव्य माने जाते हैं। 

क्या रोबोट बनाने वाले, ऐसे रोबोट बना सकते हैं जो सिर्फ महिलाओं, निम्नवर्गीय समाज, सुविधाहीन  बुजुर्गों के कल्याण के लिए ही काम करें। क्या संपन्नता ऐसा करने देगी। उसे अपना वर्चस्व खत्म हो जाने का खतरा होगा इसलिए वह कभी ऐसा नहीं होने देगी। राजनीति ऐसा रोबोट बनाने की अनुमति स्वीकृति नहीं देगी जो समाज में असमानता, जाती पाति, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम करे।  उसने ऐसे करोड़ों लोगों को जीवित भी तो रखना है जो हर चुनाव में एक मिनी रोबोट की तरह वोट डालते हैं, हालांकि वे रोबोट नहीं हैं फिर भी रोबोट की तरह करते हैं।    

रोबोट का रोबदाब बढ़ते ही जाना है। नई दुनिया बसाने के लिए ऐसा होना लाज़मी भी है।   

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया