Kunal Kamra controversy: द हैबिटैट स्टूडियो में तोड़फोड़, 12 आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2025

बांद्रा की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल कनाल सहित द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के सिलसिले में गिरफ्तार सभी 12 लोगों को जमानत दे दी। घटना स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक शो को लेकर हुए विवाद से जुड़ी थी। आरोपियों को खार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के एक दिन बाद ₹15,000-₹15,000 के निजी मुचलके पर जमानत दी गई। कथित तौर पर तोड़फोड़ तब हुई जब समूह ने आरोप लगाया कि कामरा ने 21 जनवरी को रिकॉर्ड किए गए एक शो के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: Kunal Kamra Row | विवाद के बीचJaya Bachchan ने कुणाल कामरा का बचाव किया, बोला- लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहां है?

कुणाल कामरा की ओर से शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए कटाक्ष को लेकर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ और कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा में शिवसेना सदस्यों ने शिंदे को ‘गद्दार’ बताने वाले ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कामरा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिवसेना के अर्जुन खोटकर ने सदन में यह मुद्दा उठाया और मंत्री शंभुराज देसाई ने उनका समर्थन किया। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद